Qargos F9: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोगों को साइलेंट इलेक्ट्रिक दो पहिया स्कूटर पसंद आ रहे हैं जो पर्यावरण को बचाने में मदद करता है। कई स्टार्टअप नए-नए कॉन्सेप्ट के साथ अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में ला रहे हैं।
आज के इस रिपोर्ट में हम इस कड़ी में चर्चा करेंगे “पुणे बेस्ड स्टार्टअप – Qargos f9” की। इस स्टार्टअप ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर डिज़ाइन किया है जो काफी वजन उठाने में सक्षम है। साथ ही इसका लुक बहुत शानदार है, चलिए जानते हैं इसमें आने वाले सभी फीचर्स और इसकी कीमत।
Qargos F9 Electric Scoote Features
जब हम Qargos F9 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स के बारे में बात करते हैं, तो इसमें आपको 3.4 Kw की मोटर मिलती है जिसे 6.1 kWh के मैसिव बैटरी पैक से जोड़ा गया है। यह स्कूटर 6 KW का पीक पावर आउटपुट देने में सक्षम है। साथ ही इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 KMPH है। वहीं एक चार्ज पर यह स्कूटर 150 Km की क्लेम्ड रेंज देगा।
इस स्कूटर की सबसे अच्छी बात यह है कि यह फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ आता है क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य डिलीवरी कंपनियों के साथ टाई अप करना है। इसमें आपको बैटरी स्वैपिंग का फीचर भी उपलब्ध हो सकता है।
इस अद्वितीय डिजाइन का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज्यादा स्थान समान रखने का विकल्प मिले, इसलिए इसमें आपको 225 लीटर की शानदार स्टोरेज भी प्राप्त होती है। इस स्कूटर में अपराइट राइडिंग पोस्चर देखने के लिए मिलता है, जहां केवल राइडर के लिए सिंगल सीट का विकल्प है। मुख्य रूप से, यह स्कूटर केवल कमर्शियल कार्यों के लिए ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।.
Qargos F9 Price
Qargos f9 कंपनी ने अभी तक अपने F9 इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक कंपनी इस स्कूटर को 2024 के अंत तक या वर्ष 2025 की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपए हो सकती है।
- यह भी पढ़ें: 2024 Bajaj Chetak Premium एक बड़ा Display के साथ launched देखे कीमत और Features
- यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak Urbane Launched एक धमाकेदार ऑफर के साथ 1,15,000 हजार में देगी 113km की रेंज
- यह भी पढ़ें: Yamaha Nmax 155 and Grand Filano: Yamaha इस साल दो बेहतरीन स्कूटर लॉन्च करेगी
- यह भी पढ़ें: 68 kmpl की Best माइलेज, क्यूट डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहकों के दिल पर राज कर रही है Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid, कीमत भी है किफायती